मिथिला का इतिहास भाग 3
मिथिला का इतिहास भाग 3
मिथिला के ओइनवार वंश
अथवा
सुगौना वंश
ओइनवार वंश का शासन मिथिला क्षेत्र में था । इसे सुगौना राजवंश भी कहा जाता हैं। कर्णाट वंश के अंतिम राजा जब नेपाल चले गए। तब इन्होंने अपने सबसे योग्य मंत्री कामेश्वर ठाकुर को मिथिला का राजा घोषित कर दिया। खुद नेपाल में जाकर बस गए। कामेश्वर ठाकुर मैथिल ब्राम्हण थे। 1325 ई0 से 1353 ई० तक फिरोजशाह तुगलक जो दिल्ली सल्तनत का सुल्तान था। उसने मिथिला क्षेत्र में अराजकता और नृशंसता का ताण्डव करता रहा। इसी सुल्तान ने मिथिला क्षेत्र के ओइनवार वंश के कामेश्वर ठाकुर को मिथिला यानी तिरहुत का शासनाधिकार दे दिया । इसी समय से 1353 ई० में वे सही मायने में राजा बने। इनका कार्यकाल अधिक दिनों का नहीं रहा। इसके बाद इनके उत्तराधिकारी भोगेश्वर ठाकुर बने जो 1354 ई0 में राजा बनें। इनका कार्यकाल लगभग 6 वर्षों का रहा। इनकी मृत्यु के बाद भोगेश्वर ठाकुर का उत्तराधिकारी ज्ञानेश्वर ठाकुर को बनाया गया। इनकी मृत्यु के बाद ज्ञानेश्वर ठाकुर के दोनों पुत्रों में राज्य का बंटवारा हो गया एक पुत्र कीर्तिसिंह देव जिन्होनें 1402 ई0 से 1410 ई0 तक शासन किया। दूसरे पुत्र भवसिंह देव का कार्यकाल अल्पकाल ही रहा। इन्होंने मधुबनी के नजदीक एक भव ग्राम बसाया था। कहा जाता है कि महान दार्शनिक गंगेश्वर उपाध्याय और महान गोनू झा इन्हीं के दरवार के रत्न हुआ करते थे। देव सिंह 1410 ई0 में शासक बने। इन्होंने भवग्राम को छोड़कर दरभंगा के निकट वागमती नदी के किनारे देवकुली नामक ग्राम बसाकर उसे अपनी राजधानी बनाया। इनका शासन मात्र तीन वर्षो तक रहा। अल्प काल का शासन होने के कारण इन्हें कुछ विशेष करने का समय नहीं मिला। इनका शासन सामान्य रहा। देव सिंह के शासन का अन्त 1413 ई0 में हुआ। इसके बाद शिवसिंह देव को राजा बनाया गया। इनका सिंहावलोकन 1413 ई0 में हुआ। इन्होंने दरभंगा में ही एक किला का निर्माण करवाया आज भी इसे लोग किलाघाट के नाम से दरभंगा में प्रसिद्ध है।
इसी बीच जौनपुर का शासक इब्राहिम शाह की सेना ग्यासबेग के नेतृत्व में मिथिला पर आक्रमण कर दिया। राजा शिवसिंह देव ने अपने परम मित्र और महान कवि विद्यापति के साथ अपनी पत्नी और परिवार के सदस्य को गुप्त रास्ते से नेपाल भेज दिया। परन्तु खुद वीरता के साथ लड़ते रहे। भयंकर युद्ध हुआ । इस युद्ध में मिथिला की धरती रक्तरंजित हो गयी थी। इसके बाद राजा शिव सिंह का कोई पता नही चला हो सकता हैं कि इब्राहिम शाह की सेना के हाथों वीरगति प्राप्त हुई हो परन्तु इसका कोई प्रमाण उपलब्ध नही है। इस दौरान राजा शिव सिंह की पत्नी लखिमा देवी ने विद्यापति के सहयोग और संरक्षण में लगभग 1417 ई0 से 1428 ई० तक शासन किया। इसके बाद के राजाओं का शासन काल अल्पकाल का रहा। ये राजा थे पद्यम सिंह, रानी विश्वास देवी, हरसिंह देव, नरसिंह देव, धीर सिंह देव । इन राजाओं ने लगभग 1429 ई० से 1462 ई० तक शासन किया। इसके बाद एक महान शासक का शासन काल 1462 ई० में शुरू हुआ इनका नाम भैरव सिंह। इन्होंने मधुबनी जिले के बछोर परगने के बरूआर नामक ग्राम को अपनी राजधानी बनाया। वहां इन्होंने रजोखरि तालाब का निर्माण करवाया। इसके बगल में ही एक विष्णु मंदिर का भी निर्माण करवाया। आज भी यह मंदिर लक्ष्मीनारायण मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें भारतीय मध्यकालीन शैली की विष्णु मूर्ति स्थापित हैं। राजा भैरव सिंह के दरबार में महान कवि वाचस्पति मिश्र रहते थे। इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा तालाब का निर्माण किया गया। भैरव सिंह के बाद रामभद्र सिंह देव राजा बने इन्होंने दरभंगा के निकट एक रामभद्रपुर ग्राम बसाया और उसे अपनी राजधानी बनाया। आज भी वहां एक रेलवे स्टेशन हैं। इसके बाद लक्ष्मीनाथ सिंह देव राजा बने। परन्तु अपने पूर्ववर्ती राजा के विपरीत थे। इनके दुगुणों के कारण इन्हें लोग राजा कंस की उपाधि दिया करते थे। इनके दुगुणों के कारण ही इस वंश का लगभग पतन ही हो गया। इसके बाद राजा पृथ्वीनारायण सिंह देव, राजा शक्ति सिंह देव, राजा मदन सिंह देव, उग्रसेन सिंह, दिलीप सिंह, ध्रुव सिंह, युगलकिशोर सिंह, वीरकेश्वर सिंह, आनंदकेश्वर सिंह, नवलकेश्वर सिंह, राजेन्द्रकेश्वर सिंह, हरेन्द्रकेश्वर सिंह राजा हुए इनका राज्य सामान्य रहा। हरेन्द्रकेश्वर सिंह के राज्य के बाद लगभग 30 वर्षो तक मिथिला राज्य का शासन दिल्ली के राजा के अधीन हो गया। इसके बाद राजा अकबर की कृपा से खण्डवाल वंश का शासन शुरू होता हैं।
Oinvar dynasty of Mithila
Or
The Sugauna dynasty
The Sugauna dynasty was ruled by the Oinwar dynasty in the Mithila region. It is also called Sugauna dynasty. When the last king of Karnata dynasty went to Nepal. Then he declared his most capable minister Kameshwar Thakur as the king of Mithila. He himself went and settled in Nepal. Kameshwar Thakur was a Maithil Brahmin. Firoz Shah from 1325 AD to 1353 AD Tughlaq who was the Sultan of the Delhi Sultanate. He kept creating anarchy and brutality in the Mithila region. This Sultan gave the rulership of Mithila i.e. Tirhut to Kameshwar Thakur of Oinwar dynasty of Mithila region. From this time onwards in 1353 AD, he became king in true sense. His tenure did not last long. After this, his successor became Bhogeshwar Thakur, who became king in 1354 AD. His tenure was for about 6 years. After his death, Dnyaneshwar Thakur was made the successor of Bhogeshwar Thakur. After his death, the state was divided between the two sons of Dnyaneshwar Thakur, one son Kirtisingh Dev who ruled from 1402 AD to 1410 AD. The tenure of second son Bhavsingh Dev was short lived. He had established a Bhava village near Madhubani. It is said that the great philosopher Gangeshwar Upadhyay and the great Gonu Jha used to be the gems of his court. Dev Singh became the ruler in 1410 AD. Leaving Bhavgram, he established a village named Devkuli on the banks of Vagmati river near Darbhanga and made it his capital. His rule lasted only for three years. Due to the short term rule, he did not get time to do anything special. His rule was normal. The rule of Dev Singh came to an end in 1413 AD. After this Shiv Singh Dev was made the king. His review took place in 1413 AD. He got a fort constructed in Darbhanga itself, even today it is famous in Darbhanga by the name of Kilaghat. Meanwhile, the army of Ibrahim Shah, the ruler of Jaunpur attacked Mithila under the leadership of Gayasbeg. King Shiv Singh Deo sent his wife and family members to Nepal through a secret route along with his best friend and great poet Vidyapati. But he himself kept fighting with bravery. A fierce battle took place. The land of Mithila became bloody in this war. After this, there is no trace of Raja Shiv Singh, it is possible that he may have attained martyrdom at the hands of Ibrahim Shah's army, but there is no evidence available for this. During this, Lakhima Devi, wife of Raja Shiv Singh. He ruled from about 1417 AD to 1428 AD under the support and patronage of Vidyapati. The reign of the kings after this was of short duration. These kings were Padyam Singh, Rani Vishwas Devi, Harsingh Deo, Narsingh Deo, Dheer Singh Deo. These kings ruled from about 1429 AD to 1462 AD. After this, the reign of a great ruler started in 1462 AD, his name was Bhairav Singh. He made the village named Baruar of Bachhor pargana of Madhubani district his capital. There he got the Rajokhari pond constructed. A Vishnu temple was also constructed next to it. Even today this temple is famous by the name of Lakshminarayan Temple. Vishnu idol of Indian medieval style is installed in it. The great poet Vachaspati Mishra lived in the court of Raja Bhairav Singh. Most of the ponds were constructed during his tenure. After Bhairav Singh, Rambhadra Singh Dev became king, he established a Rambhadrapur village near Darbhanga and made it his capital. Even today there is a railway station there. After this Laxminath Singh Dev became the king. But he was unlike his predecessor. Because of his duality, people used to give him the title of King Kansa. Due to his duplicity, this dynasty almost fell. After this, Raja Prithvinarayan Singh Dev, Raja Shakti Singh Dev, Raja Madan Singh Dev, Ugrasen Singh, Dilip Singh, Dhruv Singh, Yugalkishore Singh, Veerkeshwar Singh, Anandkeshwar Singh, Navalkeshwar Singh, Rajendrakeshwar Singh, Harendrakeshwar Singh became kings. After the reign of Harendra Keshwar Singh, for about 30 years the rule of Mithila state came under the control of the king of Delhi. After this, the rule of Khandwal dynasty begins with the grace of King Akbar.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें